Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

: बेटी ने बेटे का फर्ज अदा कर किया पिता का दाह संस्कार

Aditi News Team

Tue, Oct 4, 2022
पंडित शैलेश दुबे का स्वर्गवास बेटी ने बेटे का फर्ज अदा कर किया पिता का दाह संस्कार श्रीधाम में एक बेटी ने बेटे का फर्ज निभाकर अपने पिता का अंतिम संस्कार किया दरअसल उसका कोई भाई नहीं था ओर वह अपने पिता की इकलौती बेटी थी नगर में आज उस समय लोगों की आंखें नम हो गई जब उन्होंने एक बेटी को पिता की अंतिमयात्रा में शामिल होते देखा आपको बता देंकि गोटेगांव नगर के जागृति नगर निवासी पंडित शैलेश दुबे का हृदयघात होने से निधन हो गया उनकी एक ही बेटी थी इस बहादुर बेटी ने अपने पिता के लिए बेटा और बेटी दोनों का कर्तव्य निभाकर उन्हें मुखाग्नि दी। पिता के निधन से दुखी इकलौती बेटी अनुष्का दुबे बड़े भारी दुखित मन से पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुई शमशानघाट में आंखों से छलक रहे आसुंओं के बीच इस बहादुर बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी बेटी को उसके पिता को मुखाग्नि देते देखकर वहां उपस्थित जनो की भी अति ममतामय करुणामय दृश्य को देखकर आंखें नम हो गई ,,,,ज्ञात होगाकि स्थानीय जागृति नगर के प्रतिष्ठित नागरिक समाजसेवी पंडित शैलेश दुबे का 58 वर्ष की आयु मे अचानक जबलपुर में इलाज के दौरान ह्रदयगति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया पंडित शैलेशकुमार दुबे शक्ति स्थल बड़ा पुल दुर्गा उत्सव समिति के एक सक्रिय सदस्य थे आप सहज सरल मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे आपके निधन का समाचार प्राप्त होते ही परिवारजनों,शुभचिंतकों व समिति सदस्यों में गहरा शोक व्याप्त हो गया अंतिम संस्कार शवयात्रा में सभी वर्ग समुदाय के लोगों सहित विभिन्न राजनैतिक सामाजिक स्वयंसेवी संगठनों के जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर मुक्तिधाम में बेटी द्वारा दाह संस्कार करने के उपरांत उपस्थित जनों ने ब्रह्मलीन श्री दुबे की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पितकर शोक संतृप्त परिवारजनों के प्रति शोकसंवेदना व्यक्तकर शोकाकुल परिवारजनों को इस गहन दुख सहन करने हेतु परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की आपकी खारी विसर्जन कार्यक्रम 7 अक्टूबर 2022 गुरुवार को प्रातः 9 झांसीघाट में संपन्न होगी..।

Tags :

जरूरी खबरें