Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: भोपाल के थाना छोला मंदिर के अंतर्गत 03 वर्षीय गुम बच्चे को डायल-112/100 सेवा ने परिजन से मिलाया 

Aditi News Team

Fri, Oct 21, 2022
भोपाल के थाना छोला मंदिर के अंतर्गत 03 वर्षीय गुम बच्चे को डायल-112/100 सेवा ने परिजन से मिलाया भोपाल के थाना छोला मंदिर के अंतर्गत शाम 4 बजे से कॉलर का 03 वर्षीय बच्चा नहीं मिल रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 20-10-2022 को शाम 06 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल भोपाल जिले के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर परिजन से बच्चे के संबंध मे जानकारी लेकर आसपास लगी कॉलोनी एवं गलियों मे तलाश करने पर बच्चा मिला जिसे डायल-112/100 स्टाफ ने पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

Tags :

जरूरी खबरें