Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: भोपाल, मध्यप्रदेश पुलिस के 30 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का दल विशिष्ट प्रशिक्षण हेतु भेजा जा रहा युनाईटेड किंगडम

Aditi News Team

Wed, Oct 12, 2022
मध्यप्रदेश पुलिस के 30 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का दल विशिष्ट प्रशिक्षण हेतु भेजा जा रहा युनाईटेड किंगडम भोपाल। MCTP (मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम) के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा विगत 2 वर्षो से प्रतिवर्ष 30 अधिकारियों का एक दल पुलिसिंग के नवाचारों को समझने तथा विशिष्ठ पुलिस कार्यप्रणालियों को समझने के लिये इंग्लैण्ड भेजा जाता है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वरिष्ठ स्तर के 30 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का एक दल विशिष्ट प्रशिक्षण हेतु यूनाईटेड किंगडम भेजा जा रहा है। एक माह के इस MCTP कोर्स के अंतर्गत अधिकारी नाॅर्थ ईस्ट हिल पुलिस एकेडमी शिलाॅंग, टाटा इंस्टीटयूट आफ सोशल सांइस मुंबई तथा सैफिल्डहेलान UK का भ्रमण करेंगे तथा पुलिस के नवाचारों को गृृहण कर प्रदेश में वापस आने के उपरांत नई विधाओं को पुलिस कार्यप्रणाली में शामिल कर पुलिस की कार्य व्यवस्था को बेहतर करेंगे, यह अपेक्षा इनसे है।

Tags :

जरूरी खबरें