Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: भोपाल मे मध्यप्रदेश हस्तशिल्प हथकरघा विकास निगम द्वारा 11 दिवसीय सावन मेला आयोजित

Aditi News Team

Sun, Jul 31, 2022

भोपाल।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मध्यप्रदेश हस्तशिल्प हथकरघा विकास निगम द्वारा गौहर महल भोपाल में 11 दिवसीय सावन मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले का उद्धघाटन आयुक्त सह प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने किया।

प्रबंध संचालक श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के प्रमुख उत्कृष्ट उत्पाद चंदेरी एवं माहेश्वरी साड़ी, वारा सिवनी के सिल्क, कॉटन की बनी साड़ियाँ और अन्य उत्पाद के 55 स्टाल मेला में लगाए गए हैं। इन स्टॉल में बाघ, ब्लॉक प्रिंट, इंदौर एवं मालवा की शिल्प सामग्री, टीकमगढ़ के बेल मेटल के रंग-बिरंगे ज्वेलर्स, जनजाति ज्वेलरी एवं पेंटिंग सहित विभिन्न उत्पाद, भोपाल का जरी जरदोजी, बुधनी के लकड़ी के खिलौने, सीधी की जरी जैसे उत्पाद सैलानियों के लिए उपलब्ध हैं।

सावन के उपलक्ष्य में आने वाले सैलानियों के लिए झूले तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हैं। मेला 31 जुलाई से 11 अगस्त तक दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक सैलानियों के लिए खुला रहेगा।

Tags :

जरूरी खबरें