Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

: भोपाल संभागायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

Aditi News Team

Sun, Nov 27, 2022
भोपाल संभागायुक्त श्री मालसिंह भयड़िया ने सीहोर नगर के गौरव दिवस के अवसर पर 29 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। संभागायुक्त श्री भयड़िया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के सीहोर में प्रस्तावित कार्यक्रमों के स्थलों का निरीक्षण किया तथा इस आयोजन के लिए बेहतर व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के पूर्व संभागायुक्त श्री भयड़िया ने कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित कर 29 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौरव दिवस समारोह के आयोजन का स्वरूप भव्य हो। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, नागरिकों के आवागमन तथा पेयजल आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर और समय पूर्व पूर्ण कर ली जाए। बैठक में विधायक श्री सुदेश राय तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने गौरव दिवस कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए अनेक सुझाव दिए।  

Tags :

जरूरी खबरें