Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं बूथों पर रवानगी 5 जुलाई को 

Aditi News Team

Mon, Jul 4, 2022
मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं बूथों पर रवानगी 5 जुलाई को गाडरवारा। नगरीय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद गाडरवारा के पार्षद पदों के निर्वाचन के लिए मतदान दलों को 5 जुलाई दिन मंगलवार को सुबह 6 बजे से स्थानीय बीटीआई स्कूल से मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। सामग्री वितरण के लिए एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा के निर्देशन में विभिन्न दलों का गठन किया गया है जो सामग्री वितरण से जुड़े कार्यों का संपादन करेंगे। सामग्री वितरण उपरांत मतदान दलों को बसों के माध्यम से उनके मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका परिषद गाडरवारा के 23 वार्डों में पार्षद पदों के निर्वाचन हेतु 58 मतदान केंद्र बनाए गए है।

Tags :

जरूरी खबरें