Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया ‘‘चेतना अभियान’’ का शुभारंभ।

Aditi News Team

Tue, Sep 27, 2022
मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया ‘‘चेतना अभियान’’ का शुभारंभ। मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर *‘‘चेतना अभियान’’* का शुभारंभ किया गया है। उक्त अभियान का शुभारंभ आज दिनांक 26.09.2022 को पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा थाना पलोहा परिसर से किया गया है। उक्त कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं समाज के वरिष्ठ जनों के समक्ष मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु शपथ दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके उपरान्त शासकीय कन्या शाला पलोहा एवं शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला, नरसिंहपुर में छात्राओं को मानव दुर्व्यापार पर समझाईस देकर पंपलेट वितरित किए गए साथ ही लघु फिल्म *‘‘सुनहरे पंख’’ एवं ‘‘असली हीरो’’* का प्रसारण किया गया है साथ ही मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु शपथ दिलायी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें