Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: “मै हूं अभिमन्यु” के द्वितीय चरण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में थाना ठेमी, चीचली एवं डोंगरगांव के स्कूलों में छात्र एवं छात्राओं को किया गया जागरूक।

Aditi News Team

Mon, Aug 7, 2023
महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य जिले में चलाए गए अभियान “मै हूं अभिमन्यु” के द्वितीय चरण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में थाना ठेमी, चीचली एवं डोंगरगांव के स्कूलों में छात्र एवं छात्राओं को किया गया जागरूक। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 01 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 तक चलाए जा रहे अभियान ‘‘मै हूं अभिमन्यू“ के द्वितीय चरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। समाज में लड़कों/ पुरूषों को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। इस हेत संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान ‘‘मै हूं अभिमन्यू“ संचालित किया गया था। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला नरसिंहपुर में भी पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में अभिमन्यु अभियान चलाया गया जिसका जिले वासियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया गया। महिला सुरक्षा को लेकर जारी किए गए हेल्पलाईन नम्बरों की दी गयी जानकारी :-* थाना ठेमी चीचली एवं डोंगरगांव की पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के स्कूलों में जाकर महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे अपराधो एवम ऐसे अपराधो की रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे समझाया गया साथ ही उपस्थित बालक बालिकाओं उनके परिजनों को जेंडर सेंस्टाइजेशन के संबंध में समझाया साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 आदि का प्रचार प्रसार किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें