Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

घर में कार घुसकर जानलेवा हमला,पीड़िता ने डीजीपी-आईजी से लगाई न्याय की गुहार

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

: राजस्व निरीक्षक का विदाई समारोह

Aditi News Team

Mon, Jul 3, 2023
  • राजस्व निरीक्षक हुए रिटायर्ड, हुआ विदाई समारोह का आयोजन
  • KamarRana 
देवरी---रायसेन जिले के तहसील देवरी में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अवधेश पटेल का विदाई समारोह तहसील के मीटिंग हॉल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समस्त पटवारी गण मौजूद रहे।
                 विदाई समारोह के मुख्य अतिथि तहसील प्रभारी दिनेश कुमार बरगले ने राजस्व निरीक्षक अवधेश पटेल की कार्यशैली की सराहना की, उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा की अनिवार्यता है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक अवधेश पटेल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।
ज्ञात हो कि राजस्व निरीक्षक अवधेश पटेल ने 39 वर्ष अपनी सेवा दी है, श्री पटेल 23 साल जबलपुर में पटवारी के पद पर रहे और 11 वर्ष राजस्व निरीक्षक बनकर नरसिंहपुर में, और 1 साल होशंगाबाद , तथा 4 साल रायसेन जिले में रहे हैं। वह मूलता जबलपुर के रहने वाले हैं इस विदाई समारोह में, पटवारी पुष्पेंद्र शर्मा, पटवारी मनोज श्रीवास्तव, पटवारी विनोद विश्वकर्मा,पटवारी अंकित गुप्ता, पटवारी वर्षा साहू, सुषमा सुमेर सिंह, चेतन अहिरवार, सुमित रघुवंशी  विमलेश कुमार
सौरभ रघुवंशी, पटवारी डाउरे , सोनू, अनिल ,सूरज
उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें