Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के नरसिंहपुर पहुंचने पर की आगवानी,राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Aditi News Team

Mon, Nov 21, 2022
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के नरसिंहपुर पहुंचने पर की आगवानी नरसिंहपुर। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का 21 एवं 22 नवम्बर को दो दिवसीय प्रवास पर नरसिंहपुर जिले में पहुँचने पर स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री पटेल का सोमवार को दोपहर लगभग 2.15 बजे नरसिंहपुर के चर्च ग्राउंड हैलीपेड पर आगमन हुआ। हैलीपेड पर विधायक श्री जालम सिंह पटैल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति काकोड़िया तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने अगवानी की और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर नरसिंहपुर। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को 21 एवं 22 नवम्बर को दो दिवसीय प्रवास पर जिले में पहुँचने पर सर्किट हाऊस नरसिंहपुर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर मध्यप्रदेश सशस्त्र पुलिस के जवानों ने दिया। इस मौके पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव भी मौजूद थे

Tags :

जरूरी खबरें