Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी 10 जनवरी को इंदौर में 17वें पीबीडी सम्मेलन का समापन

Aditi News Team

Mon, Jan 9, 2023
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 10 जनवरी को इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति श्री मुर्मु नई दिल्ली से सुबह 9:55 बजे वायु मार्ग से रवाना होकर सुबह 11:20 बजे इंदौर पहुँचेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 2:30 बजे सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति श्री चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और दोपहर 2:55 बजे गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 3:30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन में केन्द्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन होगा। सम्मेलन के समापन पर केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री श्री वी मुरलीधरन आभार व्यक्त करेंगे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु शाम 5:15 बजे इंदौर से वायु मार्ग से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Tags :

जरूरी खबरें