Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: विकासखंड परियोजना प्रबंधन ईकाई की बैठक संपन्न

Aditi News Team

Mon, Jan 2, 2023
विकासखंड परियोजना प्रबंधन ईकाई की बैठक संपन्न गाडरवारा। गत दिवस विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड परियोजना प्रबंधन ईकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए.एस. मसराम ने शालाओं के संचालन, परिसर की स्वच्छता, एम शिक्षा मित्र पर हाजरी ऐप अंतर्गत शिक्षको एवम छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली की मैपिंग, जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित ना करने तथा वैकल्पिक व्यवस्था कर सुचारू अध्यापन कार्य कराने संबंधी निर्देश दिए। विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे द्वारा छात्र-छात्राओं की मैपिंग, प्रोफाइल अपडेशन, पीएम पोषण आहार के अंतर्गत आईवीआरएस के दैनिक एवं मासिक रिपोर्टिंग, नव भारत साक्षरता अभियान, ओलंपियाड परीक्षा, राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर प्रश्न पत्र निर्माण तथा अपलोड से संबंधित विभिन्न चर्चा की गई। माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार द्वारा वर्तमान में जारी ऐटग्रेड अभ्यास पुस्तिका पर कार्य एवं एफएलएन आधारित शिक्षण एवम उससे संबंधित अभिलेख संधारण, निशुल्क गणवेश वितरण, प्राथमिक विभाग में कार्यरत शिक्षकों हेतु टेबलेट क्रय पर चर्चा की गई। इस बैठक में बीएसी अरुण दुबे, एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव अनूप पालीवाल, सत्यम ताम्रकार, अजय नामदेव, नेतराम कौरव, संजय सोनी, दिलीप राजगौंड, लेखराम गौतम, वीरेंद्र रघुवंशी, देवकरण रजक, कैलाश कहार की सक्रिय उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें