Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: विद्यार्थियों की जुबान पर फिर छाया मोगली

Aditi News Team

Thu, Sep 7, 2023
विद्यार्थियों की जुबान पर फिर छाया मोगली गाडरवारा बीते दिवस चीचली के जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय में कनिष्ठ वर्ग की जन शिक्षा केंद्र स्तरीय मोगली बाल महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जन शिक्षा केंद्र के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत शालाओं के कक्षा पांचवी से आठवीं में अध्यनरत एक छात्र एवं एक छात्रा ने अपनी सहभागिता दी। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर छात्र वर्ग में प्रथम स्थान निखिल मेहरा उत्कृष्ट विद्यालय चीचली एवं द्वितीय स्थान राजदीप कौरव माध्यमिक शाला छेनाकछार बी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान कुसुम कौरव माध्यमिक शाला किरहकोटा एवं द्वितीय स्थान रितिका कौरव माध्यमिक शाला छैनाकछार बी ने प्राप्त किया। अब यह विजयी विद्यार्थी 8 सितंबर को विकासखंड स्तरीय कनिष्ठ वर्ग की मोगली महोत्सव परीक्षा में जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में अपनी सहभागिता देंगे। इस प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में सत्यम ताम्रकार, सुनील सोनी, दीपक चौरसिया, दीपक मेहरा, मन्नालाल पटले एवं गिरीश ताम्रकार का सकारात्मक सहयोग रहा। परिणाम संकलन का कार्य सत्यम ताम्रकार एवं विनीत नामदेव द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता जनशिक्षाकेंद्र प्रभारी भारत ताम्रकार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुई।

Tags :

जरूरी खबरें