Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: शत-प्रतिशत घरों में सीवरेज एवं नल कनेक्शन दिए जाएँ

Aditi News Team

Wed, Nov 30, 2022
  प्रबंध संचालक श्री भरत यादव ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास सह प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी श्री भरत यादव IAS ने मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा क्रियान्वित जल प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा की। श्री यादव ने निर्देश दिए कि जिन निकायों में परियोजनाऐं पूर्ण होने को हैं, वहाँ निकाय की सीमा में आने वाले शत-प्रतिशत घरों में सीवरेज एवं नल कनेक्शन दिए जाएँ। श्री यादव ने कहा कि परियोजना क्रियान्वयन इकाई, नगरीय निकाय और संविदाकार आपस में समन्वय कर कार्य करें। अमृत 2.0 का कार्य पहले से निर्धारित है। अतः यह न समझा जाए कि परियोजना निकाय का शेष कार्य अमृत 2.0 में करा लिया जायेगा। प्रबंध संचालक ने परियोजना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि प्रगतिरत कार्यों के रनिंग देयक 3 दिसम्बर तक प्रस्तुत करें, जिससे देयकों का भुगतान 10 दिसम्बर से पहले किया जा सके। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के कार्यों की सतत् निगरानी करते रहें और लक्ष्य अनुसार प्रगति नहीं होने पर अनुबंध के प्रावधान अनुसार कार्यवाही भी करें। प्रबंध संचालक ने कहा कि 31 जनवरी तक दूसरे चरण का अभियान चला कर रोड रेस्टोरेशन और हाई ड्रोटेस्टिंग के शेष कार्य भी पूर्ण करें। अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्रीमती रूचिका चौहान, प्रमुख अभियंता श्री दीपक रत्नावत सहित संबंधित अधिकारी, परियोजना प्रबंधन सलाहकार, फर्म के विशेषज्ञ और संविदाकार के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें