Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

: सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को

Aditi News Team

Tue, Dec 6, 2022
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में बुधवार 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से सशस्त्र सेना झंडा दिवस आयोजित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त ले. कर्नल श्री प्रणव मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों/विधवाओं के कल्याण कार्य के लिए धन एकत्रित करना है। इस धन से शहीद सैनिकों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याण हेतु कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इनमें पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदाय करना, पुत्री विवाह का अनुदान, अपंग-मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को अनुदान, सेवानिवृत्ति के पश्चात अपंग होने पर आर्थिक सहायता, पूर्व सैनिक/विधवा की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार की राशि एवं अन्य प्रयोजनों के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराना आदि कार्य शामिल हैं। श्री मिश्रा ने जिले के समस्त पूर्व सैनिकों से 7 दिसंबर को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में दोपहर 12 बजे उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपेक्षा की है।

Tags :

जरूरी खबरें