Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

: सांईखेड़ा में असामाजिक तत्वों का आतंक, पुलिस प्रशासन गौर फरमाएं

Aditi News Team

Thu, Sep 22, 2022
साईंखेड़ा में असामाजिक तत्वों का आतंक पुलिस प्रशासन गौर फरमाएं सांईखेड़ा । बिगत कई दिवस से देखा जा रहा है कि नगर मे रात्रि मे कई असामाजिक तत्व रात भर घूमते रहते हैं और आए दिन कोई ना कोई घटना देखने और सुनने को मिलती है । बड़े, ही आश्चर्य की बात है कि मैन बाजार में थाने के सामने नगर परिषद के पास विशेष अवधिया की एक फोर व्हीलर जो घर के थोड़े पास में खड़ी थी जिसका किसी अज्ञात असामाजिक व्यक्ति ने चार पहिया वाहन का कांच फोड़ दिया है । इस संदर्भ में थाने में उन्होंने आवेदन  देकर जांच के उपरांत कार्यवाही की मांग की है । वही नगर वासियों ने खबर के माध्यम से पुलिस प्रशासन से अपील की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस निगरानी रखें और ऐसी घटनाओं का पता लगाएं ताकि आगे ऐसी कोई वारदात ना हो।  नगर की जनता का कहना है कि पुलिस प्रशासन यदि रात्रि में गश्त के दौरान देर रात्रि तक आवारा घूमने फिरने वालों से सख्ती से पूछताछ करेें और गस्त का सही समय पर अमल करें तो असामाजिक तत्वों पर लगाम लग सकती है।

Tags :

जरूरी खबरें