Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: सांगई में फुले जयंती पर महिला शिक्षकों को किया सम्मानित 

Aditi News Team

Wed, Jan 4, 2023
सांगई में फुले जयंती पर महिला शिक्षकों को किया सम्मानित गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल की पहल पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शाला के बच्चों को साउंड सिस्टम पर सावित्रीबाई फुले की जीवनी सुनाई गई। कार्यक्रम में संस्था की महिला शिक्षको श्रीमती किरणलता ठाकुर, लता कहार एवं ज्योति धानक को सम्मानित किया गया । इस मौके पर शाला के बच्चों को प्राथमिक शिक्षक सुरेश चौहान ने मूल कर्तव्य दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संस्था के शिक्षको ने संबोधित कर बच्चों को सावित्रीबाई फुले के जीवन से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के जीवन से हम सभी को सीखने की आवश्यकता है । उन्होंने देश मे बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए बालिका स्कूल खुलवाए। कार्यक्रम में शिक्षक देवेंद्र ठाकुर सहित अनेक बच्चे उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें