Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: सांगई में बच्चों को बाल अपराधों से मुक्ति हेतु दी उपयोगी जानकारी 

Aditi News Team

Fri, Sep 8, 2023
सांगई में बच्चों को बाल अपराधों से मुक्ति हेतु दी उपयोगी जानकारी गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में नवाचारी माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल की पहल पर विदिशा सोसाइटी वेलफेयर आर्गनाइजेशन जिला नरसिंहपुर के सीएसडब्ल्यू अभिषेक गुर्जर एवं छोटेलाल धानक ने छात्र छात्राओं को बाल अपराधों के तहत बाल विवाह, बाल यौन शोषण , बाल तस्करी एवं बाल मजदूरी आदि के विषय मे जानकारी देते हुए इनसे मुक्ति हेतु विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को बाल विवाह पर प्रतिबंध की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक श्री पटैल ने छात्र छात्राओ को बताया कि हमारे देश मे बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी, बाल यौन शोषण की जड़े मजबूत हो चुकी है। समाज मे जागरूकता के बलबूते ही इनसे मुक्ति पाई जा सकती है। इस अवसर पर शिखा कहार सहित अनेक छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें