Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: सिहोरा जिला की मांग पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन रविवार को

Aditi News Team

Sat, Aug 5, 2023
सिहोरा जिला की मांग पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन रविवार को सिहोरा - सिहोरा जिला की मांग पर पुराने बस स्टैंड सिहोरा में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में समिति ने घोषणा की कि वे आज 6 अगस्त रविवार को अर्द्धनग्न प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज करेंगे। लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि निरंतर सरकार के समक्ष प्रस्तुतीकरण करने के बाद भी सरकार का सिहोरा के प्रति रवैया उचित नहीं है इसलिए अब आर-पार की लड़ाई का शंखनाद करना आवश्यक हो गया है । 23 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना जारी सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर डेढ़ वर्ष से अधिक समय से जारी साप्ताहिक धरना अपने 95 वें धरने विगत 23 जुलाई से नियमित अनिश्चितकालीन धरने में बदल गया है।सिहोरा के पुराने बस स्टैंड में आंदोलनकारियों ने स्थाई रूप से अपना धरना जारी रखा हुआ है। समिति के अनिल जैन, कृष्ण कुमार कुररिया ,नागेंद्र कुररिया, सुशील जैन ,विकास दुबे, रामजी शुक्ला, राजभान मिश्रा , अजय विश्वकर्मा,सुखदेव कौरव,मानस तिवारी,अमित बक्शी,मोहन सोंधिया आदि ने समस्त सिहोरा वासियों से धरना स्थल पर दोपहर 3 बजे पहुंचने का आग्रह किया है।

Tags :

जरूरी खबरें