Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: सिहोरा जिला की मांग पर भूख हड़ताल जारी रही,कालोनियों में लगे जिला नहीं तो वोट नहीं के बैनर

Aditi News Team

Sat, Aug 19, 2023
सिहोरा जिला की मांग पर भूख हड़ताल जारी रही,कालोनियों में लगे जिला नहीं तो वोट नहीं के बैनर सिहोरा- सिहोरा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। क्रमिक भूख हड़ताल में राम जी शुक्ला ,सुनील कुररिया,संतोष पांडे और प्रदीप दुबे दिनभर धरने पर डटे रहे। भाजपा की सदस्यता छोड़ने का क्रम चला - अब जैसे-जैसे सिहोरा जिला आंदोलन परवान चढ़ रहा है सिहोरा वासियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। कल सोशल मीडिया पर अनेक सिहोरा वासियों ने सिहोरा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा को वोट ना देने का संकल्प सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इसके बाद यह क्रम लगातार आगे बढ़ता जा रहा है।आने वाले समय में इसमें और इजाफा होने की संभावना है। जिला नहीं तो वोट नहीं अभियान -वही लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के आह्वान पर जिला नहीं तो वोट नहीं का पोस्टर अनेक कालोनियों ने अपने प्रवेश द्वार पर लगाना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत साईं मंगलम कॉलोनी सिहोरा ने कर दी है। जहां कॉलोनी में रहने वाले लगभग 200 लोगों ने कॉलोनी के बाहर सिहोरा जिला नहीं तो वोट नहीं का पोस्टर लगाकर आंदोलन में अपनी सहमति दी है ।समिति का दावा है कि आने वाले कुछ दिनों में ऐसे पोस्टर सिहोरा की प्रत्येक मोहल्ले और कालोनियों में लगे दिखाई देंगे।

Tags :

जरूरी खबरें