Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: सिहोरा, पुलिस कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार 

Aditi News Team

Sat, Sep 2, 2023
अनिल जैन सिहोरा पुलिस कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार सिहोरा सेवा टीम समिति द्वारा सिहोरा थाने परिसर में थाना प्रभारी एवं सभी पुलिस कर्मियों के साथ में राखी बांधकर सेवा टीम की बहनों दीक्षा ठाकुर, आकांक्षा मिश्रा, नेहा ठाकुर, सिमरन ठाकुर, मुस्कान कार्डा ने रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया तथा हमेशा प्रशासन की मदद के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया। जिस दौरान थाने परिसर में सभी पुलिस कर्मियों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। सेवा टीम समिति के प्रमुख ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि पुलिस प्रशासन के लोग त्यौहार पर भी अपने घर नहीं जा पाते, जब हम अपने घर पर त्यौहार मनाते हैं तब भी वह अपनी ड्यूटी करते हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनका परिवार बनकर उनके साथ त्यौहार मनाएं। समिति के सदस्य हमेशा से ही अपनत्व की भावना के साथ बढ़-चढ़कर समाज में सभी का सहयोग करते है। कोरोना जैसे विषम परिस्थितियों में भी इन लोगों ने अपनी सेवा के माध्यम से बड़ा योगदान दिया था। थाने परिसर में इस दौरान सिहोरा थाना प्रभारी विपिन सिंह के साथ समिति से ऋषभ द्विवेदी, दीपक साहू, आशीष नामदेव, पवन कुशवाहा, सत्यम तिवारी, प्रियांशु पाण्डेय, ज्ञानसागर द्विवेदी, रोशन साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें