Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

घर में कार घुसकर जानलेवा हमला,पीड़िता ने डीजीपी-आईजी से लगाई न्याय की गुहार

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

: सिहोरा, पुलिस बल और लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति में हुई नोंक झोंक-

Aditi News Team

Fri, Jan 27, 2023
पुलिस बल और लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति में हुई नोंक झोंक सिहोरा । जिला की मांग करने वाले लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के लोगो को जब मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति नही मिली तो उन्होंने कुचैनी भवन में मुख्यमंत्री के प्रवेश के साथ ही जिला सिहोरा अबकी बार के पोस्टर लहराने शुरू कर दिए।अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिस बस चकरा गया और भारी पुलिस बल ने जिला की मांग कर रहे सदस्यों को घेर लिया।नाराज सदस्य रोड़ पर पैदल चल पड़े।पुलिस प्रशासन की गाडियाँ उनके साथ रोड़ पर चलती रही।जब मुख्यमंत्री का काफिला वहाँ से चला गया तब जाकर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के सदस्य माने।यह अफरा तफरी 20 -30 मिनिट तक चलती रही। इस दौरान समिति के अनिल जैन,कृष्ण कुमार क़ुररिया,विकास दुबे,सुशील जैन,मोहन सोंधिया,मानस तिवारी,अमित बक्शी सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे। सिहोरा से अनिल जैन

Tags :

जरूरी खबरें