Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: सिहोरा में कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Jun 29, 2022
कलेक्टर ने किया सिहोरा में सिविल अस्पताल का निरीक्षण. सिहोरा।जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने आज मंगलवार की रात करीब 9 बजे सिहोरा पहुँचकर सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया । इस मौके पर उन्होंने डीएमएफ मद से सिविल अस्पताल के चाइल्ड वार्ड, लेबर रूम और आकस्मिक चिकित्सा कक्ष के उन्नयन एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार के किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया । डॉ इलैयाराजा ने सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई । उन्होंने अस्पताल को साफ-सुथरा रखने के लिये अभियान चलाने पर भी जोर दिया । जिला पंचायत की सीईओ डॉ सलोनी सिडाना, एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे l

Tags :

जरूरी खबरें