Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ नूपुर धमीजा को इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मिली पीएचडी

Aditi News Team

Wed, Jul 20, 2022
सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ नूपुर धमीजा को इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मिली पीएचडी दिल्ली।नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेंशन एवं चाल्र्स वाल्टर काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च के तत्वाधान में इंडियन इनोवेशन कॉनक्लेव 2022 एवं अवार्ड समारोह का आयोजन इंडिया हेबिटेट सेंटर दिल्ली में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एडीजीपी मध्यप्रदेश डॉ.वरूण कपूर , नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की डायरेक्टर अधिवक्ता डॉ.नूपुर धमीजा, चाल्र्स वाल्टर काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च के डायरेक्टर डॉ.अभिषेक पांडे, पूर्व डारेक्टर जनरल एनआईसी गवर्मेन्ट ऑफ इंडिया प्रोफेसर मोनी मदास्वामी, डारेक्टर मिनिस्ट्री कॉरपोरेट ऑफ अफेयर गवर्मेन्ट ऑफ इंडिया डॉ.बाल्मिकी प्रसाद, शैलजा सोजाई समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में 107 लोगो को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ.नूपुर धमीजा को भी इंटरनेशनल लॉ में डॉक्टरेड की उपाधि से सम्मानित किया गया है। पीएचडी की उपाधि थियोफनी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई है।

Tags :

जरूरी खबरें