Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: सेल ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सीएसआर के तहत सहायक उपकरणों का वितरण किया

Aditi News Team

Sat, Dec 3, 2022
सेल ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सीएसआर के तहत सहायक उपकरणों का वितरण किया दिसंबर, 2022 को 'अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस' पर इस्पात क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) नेअपने संयंत्रों/इकाइयों औरनई दिल्ली स्थित कारपोरेट कार्यालय में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।सेल ने अपने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहतइस जरूरी कार्यक्रम को शुरू करने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) को नियुक्त किया है। इस कार्यक्रम में सेल की अध्यक्ष श्रीमती सोमा मंडल,कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित थीं। सेल के लिए यह प्राथमिकता आधारित कार्यक्रम है।इसका आयोजन देश के विभिन्न स्थानों में सेल के परिचालन वाले अधिकांश क्षेत्रों में'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत चरणबद्ध तरीके से किया गया।दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, मोटरचालित ट्राइसाइकिल, दृष्टिबाधितों कोस्मार्ट केन व स्मार्ट फोन और श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरणों के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है। वर्तमान मेंसेल अपने संयंत्र के क्षेत्रों में दिव्यांगजनों को समर्पित विभिन्न केंद्रित सुविधाओं के माध्यम से सहायता प्रदान कर रहा है।इनमेंराउरकेला में 'दृष्टिबाधित, बधिर और मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल' और 'होम एंड होप (घर और आशा)' बोकारो स्थित,‘आशालता केंद्र’ दुर्गापुर में 'दिव्यांग उन्मुख शिक्षा कार्यक्रम' व'दुर्गापुर दिव्यांगहैप्पी होम औरबर्नपुर में 'चेशायर होम' शामिल हैं।

Tags :

जरूरी खबरें