Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: सेवानिवृत्ति एक शासकीय प्रक्रिया सभी स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो : कलेक्टर श्री आर्य

Aditi News Team

Wed, Nov 30, 2022
सेवानिवृत्ति एक शासकीय प्रक्रिया है, सभी स्वस्थ रहें दीर्घायु हो। उक्त विचार कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जिले के सेवानिवृत्त हुए अधिकारी-कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक समारोह में व्यक्त किए । इस अवसर पर समस्त विभागों के अधिकारी एवं सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि आप सभी अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त हो रहे हैं अब आप अपने परिवार के साथ खूब समय व्यतीत करें एवं स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि आप सभी का मार्गदर्शन जिस प्रकार मिलता रहा है उसी प्रकार मिलता रहेगा उन्होंने कहा आपको जब भी मेरी आवश्यकता पड़े आप जरूर बताएं । कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम प्रत्येक माह की अंतिम तिथि को आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप विदाई दी जाएगी। जिले से 40 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, जिनमें सर्वाधिक शिक्षा विभाग के 8 स्वास्थ्य विभाग के 4 कृषि विभाग के 5 पुलिस विभाग के 5 अनुसूचित जाति जनजाति के दो पशु चिकित्सा विभाग के दो सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए । उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी वैतनिक देयकों का निराकरण हो सके और उनको कार्यक्रम में समस्त प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो सके।

Tags :

जरूरी खबरें