Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: स्पेशल ओलम्पिक भारत मध्यप्रदेश द्वारा मानसिक दिव्यांग युथ लीडरशिप कार्यक्रम

Aditi News Team

Sat, Dec 24, 2022
स्पेशल ओलम्पिक भारत मध्यप्रदेश द्वारा मानसिक दिव्यांग युथ लीडरशिप कार्यक्रम स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 23 दिसम्बर 2022 को अनुभूति सेवा संस्थान इंदौर मध्यप्रदेश में युथ लीडरशीप कार्यक्रम के तहत 10-10 यूथलीडर (मानसिक मन्दता) एवं 10 युथ लीडर (सामान्य) को जोड़ा गया व युथ लीडर बनाया गया। साथ ही विद्यालय के प्रशासन तथा शिक्षको को युथ लीडर कार्यक्रम की जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया। युथ लीडरशिप कार्यक्रम मे श्रीमती चंचल सलारिया सचिव अनुभति संस्थान इंदौर, श्री ठाकुर जी संस्थापक अना कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदौर, श्री विक्रम पुरोहित प्रभारी सम्भाग इंदौर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। अना कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में सामान्य बच्चो के साथ अनुभूति विशेष विद्यालय के बच्चों ने रविन्द्र नाट्य गृह इंदौर मे रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। उक्त कार्यक्रम में श्री एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, श्री राजेन्द्र बारस्कर मेंटॉर युथ लीडरशिप प्रोग्राम स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, श्री सुमंत काले युथ लीडर युथ लीडरशिप प्रोग्राम भारत मध्यप्रदेश ने युथ लीडर का चुनाव व प्रशिक्षण दिया।

Tags :

जरूरी खबरें