Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: स्वच्छता पखवाड़ा में जारी है विभिन्न गतिविधियां 

Aditi News Team

Thu, Sep 7, 2023
स्वच्छता पखवाड़ा में जारी है विभिन्न गतिविधियां गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला बांदरबर्रू में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां यथा- नारे, जल संवर्धन, स्वच्छता रैली, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर बने पम्प्लेट्स का विद्यार्थियो द्वारा प्रदर्शन बीते दिवस किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका रिजवाना अली एवं शिक्षक गिरीश कुमार ताम्रकार ने बच्चों को स्वच्छता से संबंधित बहुत सी जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं ने अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की बात कही और जल संवर्धन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिदिन एक लीटर जल बचाना चाहिए। विद्यालय स्तर की इन स्वच्छता पखवाड़ा गतिविधियों में विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों के साथ स्वसहायता समूह के सदस्यों तथा शाला प्रबंधन समिति का सकारात्मक सहयोग भी प्राप्त हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें