Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: हटा जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा

Aditi News Team

Wed, Dec 21, 2022
हटा जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा,सम्मेद शिखर हमारा है, प्राणों से भी प्यारा है https://youtu.be/ARYauXg1xhc हटा। झारखंड में स्थित सम्मेद शिखर जैन तीर्थ को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है। इसको लेकर जैन समाज में भारी रोष व्याप्त है। बुधवार को हटा जैन समाज के लोगों ने रैली निकालकर विरोध जताया। सभी पुरुष वर्ग, महिला वर्ग, बच्चे, आचार्य ज्ञानसागर पाठशाला के बच्चे बच्चियां एवं अन्य समाज के लोगों ने हटा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम श्री अभिषेक ठाकुर को सौंपा। इस संबंध में जयकुमार जलज ने बताया कि विश्वविख्यात तीर्थराज सम्मेद शिखर जो वर्तमान बीस जैन तीर्थंकरों की मोक्ष स्थली है यहां से अनंतानंत मुनियों ने सिद्ध पद प्राप्त किया है। यह जैनों का सबसे पवित्र पावन तीर्थ क्षेत्र है ।जहां का कण-कण पवित्र है ।इसे झारखंड सरकार व केंद्रीय वन मंत्रालय ने प्रसिद्ध तीर्थ स्थल को वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा बताने के साथ यहां पर्यावरण पर्यटन की अनुमति दे दी है ।सरकार के फैसले से तीर्थ स्थल की स्वतंत्र पहचान व पवित्रता नष्ट होने के कगार पर है ।इसका जैन समाज के लोग घोर विरोध व निंदा करते हैं। यह रैली रतन बजरिया जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से बड़ा बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची ।जहां पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जिसमें महिला ,पुरुष, बच्चे ,युवा साथी सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित रहे। मडियादो, बरोदा, लोहर्रा आदि ग्राम से भी लोग उपस्थित रहे। जैन समाज के साथ अन्य लोगों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रकट किया।

Tags :

जरूरी खबरें