Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा सायबर सेल द्वारा तलाशे गये गुमे हुए 151 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रूपये हैे मोबाईल धारकों को किये गए वापस

Aditi News Team

Tue, Jan 2, 2024
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा सायबर सेल द्वारा तलाशे गये गुमे हुए 151 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रूपये हैे मोबाईल धारकों को किये गए वापस *पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* के मार्ग निर्देशन में जबलपुुर पुलिस की सायबर सेल टीम के द्वारा गुम मोबाईल को तलाश कर मोबाईल धारको को वापस किये जा रहे हैैं। वर्ष 2024 के प्रथम चरण में आज दिनांक 02/01/2024 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा सायबर सेल के द्वारा तलाशे गये 151 गुम मोबाईलों को जिनकी अनुमानित कीमत लगभग रूपये 21 लाख 17 हजार रूपये है, मोबाईल धारकों को वापस किये गये जा रहे हैं। *उल्लेखनीय है कि* वर्ष 2023 में गुम हुए 504 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत 72 लाख 25 हजार रूपये है, मोबाईल धारको को वापस किये गये हैं। इसके अतिरिक्त सायबर फ्रॉड संबंधी प्राप्त विभिन्न शिकायतों में वर्ष 2023 में लगभग 56 लाख 53 हजार 559 रूपये आवेदकों को वापस कराये गये है। सायबर सेल जबलपुर द्वारा लगातार सायबर जागरूकता संबंधी आयोजन किये जा रहे है, वर्तमान वर्ष 2023 में प्रत्येक माह सायबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिको व स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्रा को सायबर संबंधी आपराधो से बचने के उपायो से अवगत कराया गया। इस प्रकार वर्तमान वर्ष में कुल 32 संस्थानों जिनमें स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थान सम्मिलित है, में जाकर सायबर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये गये है। *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* ने आम नागरिकों से अपील की है कि गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए उस शिकायत की छाया प्रति एवं मोबाईल बिल की छायाप्रति को सायबर सेल जबलपुर के हैल्प लाईन नम्बर 7587616100 पर भेजें ताकि गुम हुए मोबाईल का शीघ्रता से पता करवाया जा सके। *उल्लेखनीय भूमिका:-* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा तथा प्रभारी सायबर सेल उप निरीक्षक नीरज सिंह नेगी के मार्ग निर्देशन में गुम हुए मोबाईल की तलाश करने में सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक राजा अजिताय मिश्रा, दुर्गेश दुबे, सौरभ शुक्ला, नवनीत चक्रवर्ती, अभिषेक मिश्रा, भगवान सिंह, अभिदीप भट्टाचार्य, कृष्ण चंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, अरविन्द सूर्यवंशी, मनोज चौधरी, जितेन्द्र, अनिल सिंह, अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की हैं।

Tags :

जरूरी खबरें