Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: नरसिंहपुर,आज 17 जून को जिले के 8 नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए 110 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

Aditi News Team

Fri, Jun 17, 2022

"नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022

17 जून को जिले के 8 नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए 110 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

नरसिंहपुर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत जिले में शुक्रवार 17 जून को नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में 19, नगर पालिका परिषद गाडरवारा में 16, नगर पालिका परिषद गोटेगांव में 18, नगर पालिका परिषद करेली में 17, नगर परिषद तेंदूखेड़ा में 6, नगर परिषद चीचली में 10, नगर परिषद सांईखेड़ा में 2 व नगर परिषद सालीचौका (बाबईकलां) में 22 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। इस तरह 16 जून को जिले के 8 नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए कुल 110 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये।

      शुक्रवार 17 जून तक जिले के 8 नगरीय निकायों के 142 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 171 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं। इनमें से 17 जून तक नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में 28, नगर पालिका परिषद गाडरवारा में 22, नगर पालिका परिषद गोटेगांव में 28, नगर पालिका परिषद करेली में 18, नगर परिषद तेंदूखेड़ा में 16, नगर परिषद चीचली में 12, नगर परिषद सांईखेड़ा में 6 व नगर परिषद सालीचौका (बाबईकलां) में 41 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।

      उल्लेखनीय है कि जिले की नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में पार्षद के 28 पद, नगर पालिका परिषद गाडरवारा में पार्षद के 24 पद, नगर पालिका परिषद गोटेगांव में पार्षद के 15 पद, नगर पालिका परिषद करेली में पार्षद के 15 पद, नगर परिषद तेंदूखेड़ा में पार्षद के 15 पद, नगर परिषद चीचली में पार्षद के 15 पद, नगर परिषद सांईखेड़ा में पार्षद के 15 पद और नगर परिषद सालीचौका (बाबईकलां) में पार्षद के 15 पद के लिए निर्वाचन होना है। इस तरह जिले के 8 नगरीय निकायों में पार्षद के कुल 142 पदों के लिए चुनाव होना है।

Tags :

जरूरी खबरें