Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: मंडला,पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया पौधारोपण

Aditi News Team

Sat, Jul 23, 2022
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया पौधारोपण मंडला।म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय आरएस शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार पंच-ज अभियान के तहत 23 जुलाई 2022 को जिला न्यायाधीश, सचिव श्री डीआर कुमरे के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम परिसर मण्डला में वृक्षारोपण किया गया। श्री डी.आर. कुमरे के द्वारा पेड़ का महत्व बताते हुए बताया गया कि वृक्ष लगाना ही हमारी जवाबदारी नहीं है अपितु उनका संरक्षण करना भी आवश्यक है। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है कोरोना महामारी के समय में ऑक्सीजन की आवश्यकता को भी हमने जाना है एवं कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ऑक्सीजन की पूर्ति एवं पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हमें वृक्षों को अधिक से अधिक मात्रा में लगाये जाने एवं उनके संरक्षण के प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। पेड़ ना केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण को भी सुंदर बनाते हैं। पेड़ों से हमें गर्मी के दिनों में छाया भी मिलती है अगर पेड़ नही होंगे तो हमारा जीवन संकट में आ जायेगा। मनुष्य अपने सुख सुविधा के लिए पेड़ों को अपना शत्रू बना बैठा है। निरंतर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को बहुत अधिक हानि हो रही है। पृथ्वी का तापमान बहुत अधिक लगातार बढ़ रहा है इसका प्रभाव यह हो रहा कि पहाड़ों का बर्फ पिघल रहा है जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। वृक्षारोपण न केवल शासन का कर्तव्य है बल्कि हमारा भी दायित्व है प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वृक्षों को ना काटे और दुसरों को भी काटने से रोकना चाहिए। अधिकाधिक वृक्षारोपण करें, ताकि वनों से हमें पर्यटन की सुविधा, पशु पक्षी का दर्शन, प्राकृतिक संतुलन, वनस्पति आदि का लाभ मिलते रहें। वृक्षारोपण के अवसर पर विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े ने एक प्रसिद्ध कहावत के माध्यम से वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि कल्पना किजिए कि अगर पेड़ वाईफाई सिग्नल देते तो हम लोग कितने सारे पेड़ लगाते और शायद हम अपनी पृथ्वी को बचा पाते। बहुत दुख कि बात है कि यह केवज ऑक्सीजन का सृजन करते हैं कितना दुखद है कि हम पौद्योगिकी में इतने आदि हो गये कि हम अपने पर्यावरण को होने वाले हानिकारक प्रभावों की अनदेखी करने लगे हैं। हम वास्तव में अच्छा जीवन यापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी और विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला का स्टॉप और पीएलवी श्री आशीष चौधरी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें