Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा, सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस का आयोजन

Aditi News Team

Wed, Sep 6, 2023
सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस का आयोजन गाडरवारा । स्थानीय सरस्वती शिशु मे शिक्षक दिवस का आयोजन परम्परागत रूप से प्रतिवर्ष अनुसार मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग से सेवा निवृत्त आर के कौरव तथा अध्यक्षता भगवान दास त्रिपाठी अवकाश प्राप्त वरिष्ठ उच्च अधिकारी पुलिस विभाग की गरिमा मयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सरस्वती पूजन के बाद श्री कौरवजी व त्रिपाठी जी का संस्था के अध्यक्ष देवकिशन सोनी, सचिव मुरली मालानी एवं उपाध्यक्ष गोपाल मालपानी व उपस्थित सदस्यों साल श्रीफल, मिष्ठान तिलक फूलमाला के साथ किया गया । तदुपरांत शिशु मंदिर के आचार्य जनो का भी उपरोक्त अनुसार अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर सिंगापुर में कार्यरत आशीष दशरथ सोनी पूर्व छात्र ने अपने अनुज प्रियांश सोनी के माध्यम से सभी आचार्य जी को रजत प्रतीक चिह्न भेंट किया गया । कार्यक्रम के व्दितीय चरण में मुख्य अतिथि श्री कौरव व अध्यक्षता कर रहे श्री त्रिपाठी जी ने समवेत स्वरों में अपने उद्बोधन में सामाजिक, सांस्कृतिक , सनातन व शैक्षिक तथ्यों के आधार पर छात्र छात्राओं को मार्मिक प्रेरणादायी मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विध्यार्थी को सतत शिक्षा के साथ स्वाध्याय, शरीर सौष्ठव, पीड़ित मानवता के लिए सक्रिय प्रयास करते हुए माता पिता और अपने गुरु के बताये मार्ग पर चलते हुए अपना भावी भविष्य गढकर राष्ट वंदना के पथ पर नये आयामों को प्रतिपादित करने के साथ आगे बढ़ते रहे । आभार श्री अनुपजी जैन पूर्व संस्था अध्यक्ष ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट करते हुए किया । इस अवसर पर संस्था के संजय पलोड, घनश्याम राजपूत, कैलाश सोनी, गोपाल मालपानी, अशोक मोलासरिया, प्राचार्य दिनेश शर्मा आदि की उपस्थित थे । मुख्य अतिथि आर के कौरव ने विध्यालय के प्रावीण्य सूची में आने वाले छात्र को पांच हजार रुपए का. पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की ।

Tags :

जरूरी खबरें