Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

घर में कार घुसकर जानलेवा हमला,पीड़िता ने डीजीपी-आईजी से लगाई न्याय की गुहार

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

: 41वे दिन वरिष्ठ जनों का मिला समर्थन

Aditi News Team

Sun, Jan 22, 2023

41वे दिन वरिष्ठ जनों का मिला समर्थन

सालेचौका। ग्राम पचामा में मध्य प्रदेश किसान सभा के तत्वाधान में घुटंगो से पचामा, भटरा, अमाडा, बारछी होते हुए मुख्य सड़क रहमा तक रोड निर्माण, ग्राम पचामा में स्वीकृत वेयर हाउस का निर्माण, भविष्य में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केंद्र पचामा में संचालित किए जाने, पचामा से सालीचौका रास्ते में सालेचौका का तत्कालअतिक्रमण हटाए जाने, ग्राम पंचायत पचामा की अधूरी पड़ी जांच तत्काल शुरू कराए जाने सहित नीले पीले राशन कार्ड,संबल कार्ड, पेंशन सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी है। धरने के 41वे दिन पूर्व विधायक दीनदयाल ढिमोले, मनीष राय, प्रदीप पटेल,बीरेंद्र चोकसे, यतिंद्र शर्मा, संतोष राजपूत , गोलू गुप्ता, आलम सिंह जी ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।

Tags :

जरूरी खबरें