Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रदेश को प्रथम पुरूस्कार अवार्ड की प्रति मंत्री श्री कुशवाह को भेंट की

Aditi News Team

Wed, Jan 17, 2024
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह से मंत्रालय में नि:शक्तजन आयुक्त श्री संदीप रजक ने मुलाकात की। मंत्री श्री कुशवाह को श्री रजक ने मध्यप्रदेश में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा मध्यप्रदेश को वर्ष 2023 के लिए प्रदान किये गये प्रथम पुरूस्कार की प्रति भेंट की। मंत्री श्री कुशवाह ने प्रदेश में दिव्यांगजन के लिए बेहतर वातावरण निर्माण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज के अभिन्न अंग है। इन्हें बेहतर वातावरण और अवसर प्रदान करना शासन और समाज दोनों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएं। साथ ही दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों में गति लायें।  

Tags :

जरूरी खबरें