Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

IASE PSM जबलपुर में एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का गरिमामय आयोजन

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

: गाडरवारा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक के दिव्यांग छात्र छात्राओं का दल रवाना

Aditi News Team

Tue, Dec 19, 2023
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक के दिव्यांग छात्र छात्राओं का दल रवाना गाडरवारा। विश्व दिव्यांग दिवस के अंतर्गत जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा नरसिंहपुर के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को आयोजित हुई जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूंद,सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिता एवं सांकृतिक कार्यक्रम में सहभागिता के लिए विकास खण्ड स्तर पर चयनित साईंखेड़ा ब्लॉक के पहली से कक्षा 8 वी तक के दिव्यांग छात्र छात्राओं का दल साईंखेड़ा सीएम राइज स्कूल से बस द्वारा रवाना हुआ। गाडरवारा में बस के आगमन पर बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक , पवन राजौरिया द्वारा छात्र छात्राओं का स्वागत कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर बीएसी श्री राजौरिया एवं शिक्षक संदर्भ समूह के जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्दिकी द्वारा सभी बच्चों को बिस्किट एवं टॉफियां वितरित की गई। विदित हो कि प्रतिभागियों को जिला मुख्यालय पर बीएसी योगेंद्र झारिया, जन शिक्षक प्रशांत राय , प्रभारी एमआरसी प्रभात रूसिया,माध्यमिक शिक्षक कैलाश प्रसाद वर्मा, प्रा शि अनिल शर्मा , प्रा शि श्रीमति भागवती मेहरा लेकर गए ।

Tags :

जरूरी खबरें