Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

IASE PSM जबलपुर में एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का गरिमामय आयोजन

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

: गाडरवारा, वैश्य महासम्मेलन का वार्षिक कैलेंडर विमोचित

Aditi News Team

Sun, Dec 17, 2023
वैश्य महासम्मेलन का वार्षिक कैलेंडर विमोचित गाडरवारा । नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील वैश्य महासम्मेलन ईकाई के व्दारा प्रांत समिति के प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन श्रीमती कृष्णा देवी साहु जबलपुर संभाग की प्रभारी के मुख्य आतिथ्य में विमोचन किया गया । इस अवसर पर जिला, तहसील ईकाई के पुरूष महिला दायित्ववान जनो सहित अन्य सक्रिय सदस्य-सदस्या उत्साह पूर्वक उपस्थित थी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन की महत्ता बताते हुए आग्रह किया कि संगठन को अधिक से अधिक जनाभिमुखी बनाने के साथ समाज में नये-नये आयामों को प्रतिपादित करने के साथ हम सभी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी व्यापकता को बढाने का प्रयास करे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवनीत चाचा, राजीव जैन थाला वाले, अनिल गुप्ता पत्रकार, व श्रीमती सपना राजीव जैन, आदि का सहयोग सराहनीय रहा । अंत में सामूहिक भोज विमोचन स्थल सुरभि होटल में सम्पन्न हुआ ।

Tags :

जरूरी खबरें