Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: नरसिंहपुर पुलिस एवं सीएपीएफ द्वारा संवेदनशील मतदान केन्द्र क्षेत्र मे कराया जा रहा ऐरिया डोमेनेशन (फ्लेग मार्च) एवं चैकपोस्टों पर तैनात कर करायी जा रही सर्चिंग।

Aditi News Team

Wed, Apr 17, 2024
नरसिंहपुर,लोकसभा चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में नरसिंहपुर पुलिस एवं सीएपीएफ द्वारा संवेदनशील मतदान केन्द्र क्षेत्र मे कराया जा रहा ऐरिया डोमेनेशन (फ्लेग मार्च) एवं चैकपोस्टों पर तैनात कर करायी जा रही सर्चिंग। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर नरसिंहपुर जिला क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु एवं जिले के संवेदनशील मतदान केन्द्रों में ऐरिया डोमेनेशन (फ्लेग मार्च) कराये जाने हेतु जिले को सीएपीएफ कंपनी प्राप्त हुयी है। उक्त कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण थाना गोटेगांव अंतर्गत कराया गया प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देशन में एसडीओपी, गोटेगांव, श्रीमति भावना मरावी, रक्षित निरीक्षक, श्रीमति मनोरामा बघेल, थाना प्रभारी गोटेगांव, श्री सहदेवराम साहू एवं सूबेदार श्री प्रियंक सराठिया द्वारा चुनाव संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। ➡️ *फ्लेग मार्च :-* लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अपनी पूरी तैयारी के साथ जिले के संवेदनशील मतदान केन्द्रों का पुलिस बल एवं सीएपीएफ बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। पुलिस द्वारा लोगों से वार्ता की और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गयी एवं बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति किसी तरह की अफवाह फैलाता है, किसी को डराने-धमकाने या लालच देने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। ➡️ *चैकपोस्टों पर तैनात कर करायी जा रही सर्चिंग :-* जिले को प्राप्त सीएपीएफ को जिला अंतर्गत लगाये गये चैकपोस्टों पर स्थानीय पुलिस के साथ तैनात कर अनाने जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही एवं उनकी सर्चिंग की जा रही है। ताकि जिले में ऐसे व्यक्ति या सामान प्रवेश न कर सके जिससे चुनाव में व्यवधान उत्पन्न हो।

Tags :

जरूरी खबरें