Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: जबलपुर,मतदान केंद्र की फोटो वायरल करने पर पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर ने किया निलंबित.

Aditi News Team

Fri, Apr 19, 2024
लोकसभा चुनाव खबर  जबलपुर,मतदान केंद्र की फोटो वायरल करने पर पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर ने किया निलंबित. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना ने पनागर विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 173 के पीठासीन अधिकारी रतन कुमार, चार्ज मेन व्हीकल फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । रतन कुमार द्वारा मतदान केन्द्र के भीतर के फोटो खिंचवाकर अपने मोबाइल फ़ोन नम्बर *****51973 से वाटसअप ग्रुप महर्षि वाल्मीकि एकता क्लब में पोस्ट किये गये हैं । शिकायत प्राप्त होने पर जाँच कराई गई । सेक्टर अधिकारी श्री हेमंत अमहिया द्वारा मोबाइल फ़ोन ज़ब्त कर शिकायत सही होने की पुष्टि की गई । मतदान केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर लगाये गये प्रतिबंध का उल्लंघन करने के लिये पीठासीन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है तथा मतदान अधिकारी क्रमांक -1 को पीठासीन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है ।

Tags :

जरूरी खबरें