Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: अटल बिहारी पर दोहे

Aditi News Team

Mon, Dec 25, 2023
अटल बिहारी पर दोहे है विशाल व्यक्तित्व जिमि, बरगद का हो वृक्ष। शुचिता मय था आचरण ,आदर्शों से रक्ष।   कृष्ण बिहारी थे पिता ,कृष्णा माता नाम। जिला आगरा बटेश्वर ,इनका था सुख धाम।   नेता कवि, वक्ता प्रखर ,सिद्धहस्त साहित्य। अटल बिहारी नाम था ,सेवा श्रेष्ठ सुकृत्य।   नदियों का हो जोड़ना ,सड़कों का विस्तार। था परमाणु पोखरण ,अटल नीति आधार।   सर्व समन्वय नीति हो ,या शिक्षा अभियान। युद्ध कारगिल की विजय,अटल देश अभिमान।   राजनीति के संत थे ,शुचिता के थे दूत। जनसेवक जनप्रिय रहे ,श्रद्धा मिली अकूत।   श्यामा के आदर्श के,अटल बने प्रारूप। नवविकास के सूर्य थे,राष्ट्रवाद की धूप।   पंडित दीनदयाल के ,थे वो सच्चे शिष्य। मानवता के दूत थे ,भारत भाल भविष्य।   संघ स्वयंसेवक बने ,राष्ट्र प्रेम आधार। शुद्ध आचरण में जिए ,शुद्ध सदा व्यवहार।   सुशील शर्मा

Tags :

जरूरी खबरें