Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: अजाक्स प्रांताध्यक्ष से की सौजन्य भेंट

Aditi News Team

Thu, Dec 21, 2023
अजाक्स प्रांताध्यक्ष से की सौजन्य भेंट म.प्र.अजाक्स जिला नरसिंहपुर के पदाधिकारियों ने भोपाल प्रवास के दौरान माननीय जे.एन. कांसोटिया जी (आई.ए. एस.) अपर मुख्य सचिव म.प्र. शासन भोपाल व प्रांताध्यक्ष म.प्र.अजाक्स से वल्लभ भवन (मंत्रालय) में औपचारिक मुलाकात कर संगठन की विगत वर्षों की गतिविधियों से अवगत कराते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा व कार्ययोजना पर विस्तृत विचार विमर्श कर मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों व समस्याओं से अवगत कराते शासन स्तर से निराकरण कराने का आग्रह किया एवं आगामी कार्यक्रम में माननीय प्रांताध्यक्ष महोदय से नरसिंहपुर आगमन हेतु अनुरोध किया। साथ ही म.प्र.अजाक्स जिला इकाई नरसिंहपुर द्वारा प्रकाशित वर्ष 2024 का वार्षिक कैलेंडर भी माननीय प्रांताध्यक्ष महोदय जी को सप्रेम भेंट कर नरसिंहपुर जिले के संगठन के आजीवन सदस्यों के परिचय पत्रों पर हस्ताक्षर प्राप्त किए। उक्त अवसर पर जे.एस.धुर्वे जिलाध्यक्ष म.प्र.अजाक्स नरसिंहपुर एवं बंशीलाल अहिरवार तह.अध्यक्ष म.प्र.अजाक्स गाडरवारा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें