Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

: दिलीप धनराज गुप्ता होंगे, जीसीसीआई मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष

Aditi News Team

Wed, Jan 3, 2024
दिलीप धनराज गुप्ता होंगे, जीसीसीआई मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष भोपाल । जीसीसीआई के राष्ट्रीय महासचिव श्री पुरीष कुमार द्वारा जारी पत्रानुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष और जीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वल्लभ भाई कथिरिया और निदेशक मंडल द्वारा सर्वानुमति से राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं संकल्पित मंदसौर के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप धनराज गुप्ता को गाय आधारित उद्योगों का वैश्विक परिसंघ (GCCI) का मध्य प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जीसीसीआई देशभर में गौ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने और गौ संवर्धन से युवाओं को जोड़ने के लिए कार्य करता है। मंदसौर जिले के निवासी दिलीप धनराज गुप्ता की नियुक्ति होने पर मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि गो प्रेमी भागीरथ तिवारी , अभय हिंदुस्थानी,सुभाष तेनगुरिया, राम गोपाल सोनी,प्रमोद नेमा छोटू पटेल आदि सभी ने बधाइयां प्रेषित करते हुए वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया है।

Tags :

जरूरी खबरें