Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: हाथों में मशाल आंखों में आक्रोश और जुबान पर लेके रहेंगे जिला सिहोरा सिहोरा में जिला की मांग पर सैकड़ो युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस

Aditi News Team

Tue, Oct 3, 2023
हाथों में मशाल आंखों में आक्रोश और जुबान पर लेके रहेंगे जिला सिहोरा https://youtu.be/xiuvuI9Lt3M?si=AHQ4HjXQJjgL4l_I   सिहोरा में जिला की मांग पर सैकड़ो युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस सिहोरा - सिहोरा को जिला बनाने की मांग करते दो वर्ष बीतने पर आक्रोशित सिहोरा वासियों ने मंगलवार शाम विशाल मशाल जुलूस निकाला।सरकार के प्रति लोगों का आक्रोश इतना था कि जहां सैकड़ों लोगों के हाथो में जलती मशाल थी तो सैकड़ों उनके साथ चल अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे।अब जबकि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता कभी भी लग सकती है सिहोरा के जिला बन पाने की आशा धूमिल होती जा रही है। रात्रि सात बजे के बाद प्रारंभ हुए मशाल जुलूस में युवा वर्ग सैकड़ो की संख्या में आगे आया।हमे चाहिए जिला सिहोरा अभी चाहिए जिला सिहोरा के गगन भेदी नारों के साथ मशाल जुलूस पुराने बस स्टैंड से शुरू हुआ।इसके बाद गौरी तिराहा,आजाद चौक,काल भैरव चौक,महावीर चौराहा, बाबाताल मंदिर से होते हुए लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के पंडाल में जुलूस समाप्त हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें