Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 6 अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

Aditi News Team

Sat, Dec 30, 2023
जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 6 अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदाई आज दिनॉक 30-12-2023 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर निरीक्षक श्री श्यामलाल वर्मा पुलिस लाईन, उप निरीक्षक श्री रामसुमिरन यादव थाना खितौला, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री सूरज प्रसाद उपाध्याय थाना पनागर, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री सरोज कुमार दुबे थाना यातायात गढा , कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री अरविंद कुमार शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक चंदूलाल मोची वाहन शाखा जबलपुर को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा द्वारा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री जय प्रकाश आर्य, की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि आप सभी कीे 39 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें।

Tags :

जरूरी खबरें