Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: गाडरवारा, सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास गाडरवारा में कक्षा 12वीं की छात्राओं के विदाई समारोह का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Tue, Jan 23, 2024
सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास गाडरवारा में कक्षा 12वीं की छात्राओं के विदाई समारोह (Farewell Ceremony)कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर म.प्र.अजाक्स गाडरवारा की सक्रिय महिला सदस्यों - श्रीमती रुकमणी ठाकुर शिक्षिका,श्रीमती दशोदा अहिरवार शिक्षिका एवं श्रीमती चंद्रकांति मेहरा पूर्व सरपंच* छात्रा कु दीप्ति मेहरा सहित मलखान मेहरा जिला महासचिव,बंशीलाल अहिरवार तह.अध्यक्ष गाडरवारा, राजकुमार ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष चीचली, एवं राजू ठाकुर सचिव* अजाक्स गाडरवारा के पदाधिकारी कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के रूप में शामिल हुए। समारोह के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट कर शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए वार्षिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए, एवं छात्रावास में निवासरत छात्राओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेखा राय अधीक्षिका एवं आभार श्री मनोज कौरव जी के द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें