Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा, मूंग के भुगतान के लिए किसानों ने सौंपा ज्ञापन 

Aditi News Team

Sun, Sep 17, 2023
मूंग के भुगतान के लिए किसानों ने सौंपा ज्ञापन https://youtu.be/NX5sbqbq1f4?si=W47nAp8nMVNItMNy गाडरवारा। पलोहा बड़ा गत माह से क्षेत्र के किसान मूंग विक्रय की राशि के भुगतान के लिए दर दर भटक रहे है।सेवा सहकारी समिति मर्यादित पलोहा बड़ा द्वारा मालपानी वेयर हाउस गूजर झिरिया में किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग का विक्रय किया था लेकिन विक्रय की गई मूंग की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है जिससे किसानों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। मूंग विक्रय की राशि शीघ्र दिलाने की मांग को लेकर किसानों द्वारा मध्य प्रदेश शासन के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री,कृषि मंत्री, कलेक्टर, उप संचालक कृषि, को ज्ञापन मेल किया जा चुका है। किसानों ने मूंग विक्रय की राशि दिलाने हेतु अनु विभागीय दंडाधिकारी गाडरवारा को ज्ञापन सौंपा ।अब तक भुगतान न होने से किसान बहुत परेशान हो चुके है । किसानों ने बताया की यदि मूंग विक्रय की राशि का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।ज्ञापन सौंपते समय मनोज अवस्थी, मेहरवान गुर्जर, जगदीश गुर्जर , राजेंद्र सिंह, रघुवर, शंकर लाल , हेमराज गुर्जर ,सज्जन गुर्जर , कमलेश गुर्जर , राकेश लोधी,अवध गुर्जर सहित कई किसान उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें