Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: गाडरवारा, 943 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण

Aditi News Team

Sun, Jan 28, 2024
943 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण. गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 943 वें सप्ताह  का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा  में संपन्न हुआ । जिसमें - राव संदीप सिंह ,श्रीमती पूजा बिलझारिया,कुमारी शाम्भवी साहू ,चिरंजीव ध्रुव मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती विद्या देवी जे एस कौरव श्रीमती नम्रता अभिषेक बड़कुर की शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।पौधारोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को मव्यता प्रदान की ।

Tags :

जरूरी खबरें