Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: गाडरवारा, बीपीएमयू बैठक आयोजित

Aditi News Team

Thu, Dec 28, 2023
बीपीएमयू बैठक आयोजित गाडरवारा। विगत दिवस विकासखंड साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एफएलएन कार्यक्रम की समीक्षा की गई। एफएलएन सम्बंधित उपलब्धि डाटा को प्रदर्शित किया गया। बैठक में बीआरसी गिरीश पटैल द्वारा कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी की एफएलएन कार्यक्रम में होने वाली मॉनिटरिंग, जनवरी में होने वाले मिडलाइन टेस्ट, एफएलएन के लक्ष्य, आवधिक आँकलन, स्वयं सिद्धि चैट के माध्यम से प्रश्नोत्तरी हल कराना, टैबलेट एवं स्मार्ट क्लास का बहुउद्देशीय उपयोग, टीएलएम की उपयोगिता, निदानात्मक कक्षाओं के संचालन पर विस्तृत सुझाव दिए गए।बीएसी संदीप स्थापक द्वारा वार्षिक कार्य योजना, पीएम पोषण आहार संबंधित दैनिक एवं मासिक आईवीआरएस मैसेज, यू डाइस प्रोफाइल अपडेशन, विद्यांजलि पोर्टल, चैंपियंस शिक्षक संबंधित विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में बीएसी योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा एवं पवन राजौरिया ने साइकिल पात्र अपात्र समीक्षा, गणवेश ऑनलाइन प्रविष्टि सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस बैठक मे सभी जनशिक्षकों एवं एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत ने अपनी सहभागिता दी। इस बैठक का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन एवं जिला परियोजना समन्वयक आर पी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें