Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: गाडरवारा, व्यवसायी ने ग्राम पाली की प्राथमिक शाला के बच्चों को स्वेटर एवं शिक्षण सामग्री की वितरित स्कूल में हुए बेहतर नवाचारों से प्रभावित होकर दी सामग्री

Aditi News Team

Mon, Dec 25, 2023
व्यवसायी ने ग्राम पाली की प्राथमिक शाला के बच्चों को स्वेटर एवं शिक्षण सामग्री की वितरित स्कूल में हुए बेहतर नवाचारों से प्रभावित होकर दी सामग्री गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाली (खैरी) की शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों को ठंड से बचाव हेतु गाडरवारा के सराफा व्यापारी मनोज जैन के सौजन्य से स्वेटर एवं पढ़ाई हेतु शिक्षण सामग्री वितरित की गई। शाला में सरस्वती वंदना उपरांत हुए कार्यक्रम में शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी एवं प्राथमिक शिक्षक ब्रजेश श्रीवास की उपस्थिति में बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी योगेन्द्र झारिया एवं पवन राजौरिया ने बच्चों को स्वेटर एवं शिक्षण सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर स्वागत भाषण में सिराज अहमद सिद्दिकी ने कहा कि मनोज जैन जी हमारी शाला में हुए नवाचारों से बेहद प्रभावित थे। इसीलिए उन्होंने बच्चों के हितार्थ स्वेटर एवं शिक्षण सामग्री दी है। बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि ग्राम पाली की इस शाला ने बेहतर नवाचारों के जरिये सफलता के आयाम स्थापित किए है। कार्यक्रम में शाला के अनेक बच्चे उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला में हुए नवाचारों एवं बेहतर कार्यो को जिले की कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, डीईओ एच पी कुर्मी, डीपीसी आर पी चतुर्वेदी एवं डाइट प्राचार्य सुंदरलाल धुर्वे भी सराहना कर चुके है

Tags :

जरूरी खबरें