Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा, एसडीएम एवं रिटर्निग अधिकारी ने ली डाक मत पत्र सुविधा केंद्र के कर्मचारियों की बैठक

Aditi News Team

Sat, Nov 4, 2023
एसडीएम एवं रिटर्निग अधिकारी ने ली डाक मत पत्र सुविधा केंद्र के कर्मचारियों की बैठक गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी एवं गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने डाक मत पत्र सुविधा केंद्र के लिए नियुक्त कर्मचारियों की बैठक ली। विदित हो कि डाक मतपत्र सुविधा केंद्र जिला स्तर पर शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर में बनाया गया है जिसमे निर्वाचन में संलग्न कर्मचारी डाक मत पत्र के जरिये मतदान करेंगे। बैठक में रिटर्निग अधिकारी श्रीमती ब्यारे ने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि डाक मत पत्र से मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराने में पूर्ण सावधानी बरतें जिससे कि त्रुटियों की गुंजाइश न रहे। उन्होने कहा कि सभी डाक मत पत्र दल के सदस्य निर्धारित दिनांकों एवं समय पर सुविधा केंद्र में उपस्थित रहकर डाक मत पत्र से मतदान संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कराएं। बैठक में तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम, नायव तहसीलदार श्रीमती अनु जैन, बीईओ प्रतापनारायण , प्राचार्य एन पी साहू, आनंद चौकसे , इंद्रजीत ताराम, प्रवीण सोनी,अभिषेक सोनी सहित डाक मत पत्र सुविधा केंद्र हेतु गठित दलों के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें